मुजफ्फरनगर तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी व एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील सदर परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों पर अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराध से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस को लेकर फरियादियों में संतोष का माहौल देखने को मिला।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां