Monday, April 28, 2025

नरेन्द्र मोदी ने लिखी नये भारत की कहानी: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सोशल मीडिया की “प्रदेश कार्यशाला” का उद्घाटन किया। कार्यशाला में प्रदेशभर के सभी जिलों के जिला संयोजक व सहसंयोजक बुलाये गये हैं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए भारत की कहानी लिखी है। इस अवसर को हमें खोना नहीं है। युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि इस बार पहला वोट इंडिया को और नरेन्द्र मोदी के नाम से करना है।

प्रदेश के सोशल मीडिया के संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने बताया कि भाजपा के आईटी और मीडिया सेल के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। यह लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यशाला है। इसमें लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को क्या करना है उसका प्रशिक्षण दिया जायेगा।

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय