Tuesday, April 8, 2025

नोएडा में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज एकता दिवस का आयोजन

नोएडा। आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना दबदबा कायम रखने व सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर त्यागी समाज एकजुट होने लगा है।

सिख क्रम में सोमवार को नोएडा भंगेल स्थित बारात घर में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज एकता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें देश के कोने-कोने से त्यागी समाज के लोग एकत्रित हुए। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने बताया कि 1 साल पहले हमारे समाज की महिला अनु त्यागी के साथ ज्यादती हुई थी और अनु त्यागी का समर्थन करने पर हमारे समाज के लड़कों को जेल जाना पड़ा था। इसके विरोध में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज ने पिछले साल 21 अगस्त को नोएडा के भंगेल में ही बड़ी महापंचायत की थी जिसमें कई हजार लोग उपस्थित थे। अभी से यह निर्णय लिया गया था कि हर साल 21 अगस्त को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही त्यागी समाज की अनदेखी करने वालों को लोकसभा के चुनाव में त्यागी समाज बहिष्कार करने का काम करेगा। मांगेराम ने कहा कि यदि सत्ता में त्यागी समाज को सम्माननीय दायित्व नहीं मिला तो हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बाय काट करेंगे और देश व प्रदेश में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को उतारा जाएगा।

उन्होंने कहा कि त्यागी समाज एकजुट है और वह किसी के लोग वह लालच में नहीं फंसने वाला है उसे सबसे पहले अपने समाज का सम्मान प्रिय है।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। एकता दिवस में पहुंचने वालों में पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा त्यागी, मीडिया प्रभारी अमित त्यागी आदि प्रमुख थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय