हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फिजी के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी का नजरिया: जयशंकर
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि फिजी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फिजी के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी का नजरिया है। डॉ जयशंकर ने आज फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को तेज करने के तरीकों पर चर्चा की। राबुका के पास विदेश […]
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि फिजी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में फिजी के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी का नजरिया है।
डॉ जयशंकर ने आज फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को तेज करने के तरीकों पर चर्चा की। राबुका के पास विदेश मंत्रालय भी है।
भारतीय विदेश मंत्री इन दिनों फिजी की यात्रा पर हैं।
डॉ जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा , “ सुवा में फिजी के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। भारत प्राथमिकता के क्षेत्रों के मुताबिक अपनी साझेदारी को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा , “ गिरमिटियों का योगदान भारत-फिजी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणादायक है।
फिजी-भारतीय अनुभव की कहानी की व्याख्या हमारे लोगों के प्रयास से झलकती है, जिन्होंने घर से दूर रहकर अपने जीवन के तरीको को अपनाया है। उनके योगदान को हमेशा महत्व दिया जाएगा और भारत-फिजी के बीच मजबूत संबंधों की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जाएगा।”
बाद में उन्होंने फिजी संग्रहालय का दौरा किया और वहां भारत द्वारा समर्थित गिरमिट गैलरी का उद्घाटन किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां