Sunday, May 19, 2024

नोएडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने कहा दहेज के लिए मार डाला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। एक नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जारचा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि श्रीमती रिनी (21 वर्ष) की खडेरा गांव के रहने वाले सुनील नामक व्यक्ति से डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। रिनी अपने घर में पंखे के फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिजनों ने फंदे से उतारकर उपचार के लिए उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत मृतका के भाई ने उसके पति सुनील, जेठ बृजेश, जेठानी अंजू सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। ये लोग शादी के बाद से लाखों रुपए की नकदी और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर रिनी की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय