Saturday, May 18, 2024

मेरठ में तेंदुए का नहीं लगा कोई सुराग, वन विभाग की टीम तैनात

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। कंकरखेड़ा में एक दिन पहले दिखाई दिए तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका है। तेंदुए की आहट से जहां लोग दहशत में हैं वहीं वन  विभाग की टीम व पुलिसकर्मी तलाश में जुटी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक दिन पहले कंकरखेडा में घनी आबादी में घुसा तेंदुआ शनिवार को भी वन विभाग की टीम के लिए चुनौती बना रहा। टीम को अभी तक उसके पंजों के निशान के अलावा कोई सुराग नहीं लगा है। टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब कंकरखेड़ा और कैंट क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं।

 

इसके अलावा 12 ट्रैप कैमरों को लगाकर नजर रखी जा रही है। लेकिन शनिवार को तेंदुआ किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। उधर कंकरखेड़ा के लोगों में दहशत है। लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों और गलियों में पहरा दे रहे हैं।

 

आर्य नगर में शुक्रवार सुबह शारदा देवी के मकान में लगे सीसीटीवी में तेंदुए की फुटेज सामने आई थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश की थी, लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं लग सका था। शनिवार को भी पूरे दिन तेंदुए की दहशत क्षेत्र में बनी रही। तुलसी कॉलोनी, आर्य नगर व गोविंदपुरी सहित अन्य कॉलोनी में लोगों ने हाथों में डंडा लेकर खुद ही पहरा दिया।

 

वन विभाग की टीम ने कई घंटे तक क्षेत्र में कांबिंग की। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आरवीसी सेंटर व सरधना रोड पर कृषि फार्म हाउस में जाल व पिंजरा लगाया। लेकिन 24 घंटे बाद भी तेंदुए हर नजर से दूर रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए ने क्षेत्र के कुत्तों का शिकार भी किया है। आर्य नगर में एक कुत्ते पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय