Wednesday, April 23, 2025

अतुल प्रधान की महापंचायत में विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

मेरठ। निजी अस्पतालों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली के विरोध में कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान की आज मेरठ कमिश्नरी में महापंचायत हो रही है। मेरठ में हो रही सपा विधायक अतुल प्रधान की महापंचायत में विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।  महापंचायत में कई जिलों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन व खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

सपा विधायक अतुल प्रधान की महापंचायत में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम में शामिल हुए हैं। सपा विधायक अतुल प्रधान अमरण अनशन पर हैं। पिछले 8 दिन से अमरण अनशन पर बैठे विधायक अतुल को धरना स्थल से महापंचायत स्थल तक एंबुलेंस में ले जाया गया।

मेरठ के न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में इलाज के बिलों में अवैध वसूली के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान का अनशन आज आठवें दिन जारी है। आज विधायक अतुल प्रधान के समर्थन में कमिश्नरी चौक पर आज महापंचायत हो रही है। महापंचायत पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। महापंचायत में किसान संगठन, व्यापारी संगठन और विपक्षी दलों के राजनीतिक लोग शामिल हुए हैं। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा अतुल प्रधान के साथ है। उन्होंने जनहित का मुद्दा उठाया है। महापंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
एसपी देहात, सीओ सदर देहात, गंगानगर थाना प्रभारी आदि भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मौजूद हैं।

[irp cats=”24”]

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में आज हालात काफी खराब हैं। उन्होंने कहा कि सपा विधायक को खा पीकर लड़ना चाहिए। भूखे रहकर और बिना कुछ खाए इस सरकार को नहीं हराया जा सकता है। भाजपा सरकार से लड़ने के लिए मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा सभी डॉक्टरों और अस्पतालों के विरोध में नहीं है। हम डॉक्टर और उनके पेशे का पूरा सम्मान करते है। लेकिन हम उन डॉक्टरों के खिलाफ हैं। जिन्होंने इस पेशे को व्यापार बनाया है। जो कि  महंगी दवाइयां लिखते हैं और ये दवाएं उनके क्लीनिक या अस्पताल में ही मिलती हैं। अतुल प्रधान के इस अनशन को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार गरीब के घरों पर बुलडोजर चलवाती है। जबकि न्यूटिमा अस्पताल बिना मानचित्र के है, इस पर बुलडोजर क्यों नहीं चलवाया जा रहा है।

वहीं महापंचायत में विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनकी लड़ाई गरीबों की और गलत व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज महापंचायत में आने वालों को रोका जा रहा है। ये साजिश प्रशासन और पुलिस की है। जिससे कि आम लोग महापंचायत में नहीं पहुंच सकें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय