Saturday, April 26, 2025

मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना शिविर का आयोजन, दस-दस लाख के चेक का वितरण

मेरठ। आज राज्य कर विभाग, मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंगल पाण्डेय नगर स्थित राज्य कर विभाग भवन के चतुर्थ तल पर आयोजित हुआ। आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर, मेरठ हरिनाथ सिंह उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में मेरठ शहर के तीन फर्मों के उत्तराधिकारियों को दस-दस लाख, का चेक वितरण किया गया। जिसमें फर्म सर्वश्री एपी टेडर्स मेरठ के नामित उत्तराधिकारी चेतन प्रकाश, पारस पब्लिकेशन्स एण्ड प्रिंटिंग सोल्यूशन मेरठ के नामित उत्तराधिकारी प्रमोद गर्ग एवं कुंज एण्टरप्राईजेज मेरठ के नामित उत्तराधिकारी बबीता जी को दस लाख रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

कार्यकम का संचालन करते हुए उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, विकम अजीत ने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी जीएसटी में पंजीयन लें। पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उप्र सरकार द्वारा नॉमिनी को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

कार्यकम में अपर आयुक्त रविराज प्रताप मल्ल, संयुक्त आयुक्त  दिनेश कुमार वर्मा, अमित कुमार पाठक, सुजित कुमार जायसवाल, सहित विभाग के समस्त अधिकारी उपिस्थत रहें।

[irp cats=”24”]

इस दौरान व्यापारी वर्ग से बिजेन्द्र अग्रवाल, विजयानन्द अग्रवाल, विष्णुदत्त पराशर, अरूण वशिष्ठ, विगनेश जैन आदि उपस्थित रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय