Wednesday, March 19, 2025

नोएडा में बेटी को जन्म देने के बाद सीमा-सचिन पर भड़का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर

नोएडा। बेटी को जन्म देने के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गई है। लेकिन उनकी ये गुड न्यूज सीमा के पहले पति गुलाम को रास नहीं आई है। उसका पाकिस्तान से सीमा के मां बनने पर आज रिएक्शन सामने आया है। उसने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात कही है।

 

लखनऊ का सफर होगा आसान, 13 अप्रैल के बाद एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगी गाड़ियां

 

 

सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने सीमा और सचिन को तो बददुआ दी ही, साथ ही उनके वकील एपी सिंह को भी खूब खरी खोटी सुनाई है। कहा- ऐसे भाई पर लानत है जो ऐसी बहन का सा साथ दे रहा है, जिसने चार मासूम बच्चों को उनके पिता से अलग कर दिया।

 

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का बैंक खाता सीज,-नौ करोड़ से ज्यादा का गृहकर बकाया

 

 

सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह को मुंहबोला भाई बनाया है। मई 2023 को पाकिस्तान से भागकर प्रेमी सचिन के पास आई सीमा प्रेग्नेंट थी। 18 मार्च को उसने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने पर जहां सीमा और सचिन बेहद खुश हैं, वहीं, सीमा के पति ने उसके मां बनने पर आग उगली। गुलाम हैदर बोला कि क्या भारत सरकार को अब भी कुछ नजर नहीं आ रहा। एक पिता अपने बच्चों के लिए तड़प रहा है। वहां, सीमा ने पांचवे बच्चे को भी जन्म दे दिया, जो कि बिल्कुल गलत है। ये एक नाजायज औलाद है।

 

जीएसटी वसूली की समीक्षा के आधार पर होगी अफसरों की तैनाती, छापे में दक्ष अफसरों की टीम बनाये-योगी

 

गुलाम हैदर ने कहा कि मैं पिछले दो सालों से न्याय मांग रहा हूं। लेकिन मेरी कोई भी नहीं सुन रहा। वहां सीमा हैदर दूसरे देश में बैठकर मनमर्जी किए जा रही है। उसने सीमा के अधिवक्ता पर भी कई गंभीर आरोप लगाया है। किसी को ये नजर क्यों नहीं आ रहा कि सीमा बिना तलाक दिए किसी गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई है। मैं अब भी भारत और पाकिस्तान सरकार से गुजारिश करता हूं कि अब तो कोई एक्शन ले लो।

 

 

 

 

वहीं दूसरी तरफ, सीमा ने बच्चे के नाम को लेकर कहा है कि जितने अधिक लोग सेम नाम कमेंट करके बताएंगे, वही उसके बच्चे का नाम रखा जाएगा। सीमा के मुंह बोले भाई और उनका केस लड़ रहे एपी सिंह ने भी बताया कि यही निर्णय लिया गया है कि जो भी नाम सबसे ज्यादा सजेस्ट किया जाएगा, वही नाम बच्चे का रखा जाएगा।

 

 

 

 

सीमा हैदर के चार बच्चे पहले से ही हैं, जो उनके साथ ही नोएडा में रह रहे हैं। सचिन मीणा के साथ आने के बाद ये सीमा की पहली संतान है। अब सीमा हैदर को कुल पांच बच्चे हो गए हैं। हालांकि अबतक बच्चे के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। वर्ष 2023 में सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने पर सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

 

 

 

 

सीमा को सचिन से पबजी गेम खेलने के दौरान ऑनलाइन प्यार हुआ था। जिसके बाद दोनों ने साथ रहने की ठानी और भारत आने का प्लान बनाया। इसके बाद वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई। उनके खिलाफ नोएडा कोर्ट में केस चल रहा है। सीमा ने अपील की है कि उसे पाकिस्तान वापस न भेजा जाए, वहां उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय