Tuesday, April 22, 2025

परिणीति-राघव इस महीने करेंगे सगाई, 13 मई को दिल्ली में होगा फंक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की शादी की चर्चा काफी दिनों से हैं। परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। अब परिणीति और राघव की शादी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की तारीख तय हो गई है। दिल्ली में 13 मई को सगाई होगी। इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पिछले महीने 10 अप्रैल को ही दोनों की सगाई होने वाली थी।

फिलहाल परिणीति और राघव दोनों ही अपने काम में काफी व्यस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

शादी की बातों को लेकर परिणीति और राघव की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक परिणीति और राघव अक्टूबर महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  बहराइच में ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना, दो बच्चे व दो महिलाओं सहित 5 की माैत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय