Thursday, April 24, 2025

शामली में रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड में प्रतिभागियों का सम्मान

शामली – रोटरी क्लब शामली द्वारा मदरलैंड स्कूल में आयोजित रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दीपा खन्ना ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल और प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, उनकी प्रतिभा को निखारती हैं और वे देश का नाम रोशन करते हैं।

शामली: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैंकड़ों मरीजों का परीक्षण

कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, टग ऑफ वार, खो-खो आदि का आयोजन किया गया। इसके अलावा, एकल गायन प्रतियोगिता, ग्रुप गायन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। अतिथियों ने क्लब के पदाधिकारियों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

शामली में डीएम के निर्देशों का असर: नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान

[irp cats=”24”]

इस अवसर पर अशोक गुप्ता, मनीष शारदा, चक्रेश लोहिया, संजय गोयल, विवेक गोयल, काव्य रस्तोगी, प्रदेश सिंह, सचिन श्याम, नरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद ऐरन, सुधाकर आर्य, रुचिर गोयल, अजय गुप्ता, डॉ. अरविंद तायल, विशाल गुप्ता, डॉ. मनीष गर्ग, डॉ. सुनील महेश्वरी, विकास चौधरी आदि उपस्थित थे।

शामली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय