Sunday, May 11, 2025

मेरठ में पौत्री के दामाद ने डंडे से पीटकर 85 वर्षीय वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पौत्री के दामाद ने डंडे से पीटकर वृद्ध राजपाल सिंह (85) की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी के पास रह रहे शुगर मिल से रिटायर राजपाल सिंह (85) को पौत्री मिट्ठू के दामाद सरकारी पशु चिकित्सक अमित ने मार डाला। पत्नी से हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। राजपाल के पुत्र प्रेम सिंह ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सरधना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी राजपाल सिंह बुलंदशहर के जहांगीराबाद की सहकारी चीनी मिल से 15 साल पहले रिटायर हुए थे। उसके बाद से वो सैनिक कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे थे। दस साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। बेटा प्रेम सिंह जहांगीराबाद में शिक्षक है।

 

 

राजपाल सिंह घर में अकेले रहते थे। प्रेम सिंह की पुत्री प्रियंका उर्फ मिट्ठू की शादी पशु चिकित्सक अमित के साथ हुई थी। अमित की तैनाती फिलहाल मवाना के सरकारी पशु अस्पताल में है। परिवार अंसल टाउन में रहता है। रात अमित का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद प्रियंका बाहर चली गई। पत्नी को तलाश करते हुए रात करीब डेढ बजे अमित ससुराल पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो राजपाल सिंह ने इतनी रात में आने का कारण पूछा। आरोपी उनसे बहस करने लगा और दरवाजा तोड़ दिया।

 

 

इस पर राजपाल सिंह ने घर में पड़ा डंडा उठाकर अमित के सिर में मार दिया। इससे बौखलाए अमित ने उनके हाथ से डंडा छीन लिया और राजपाल सिंह पर कई वार किए। उनके हाथ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अमित भी मौके पर मौजूद था। राजपाल सिंह को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय