Friday, May 9, 2025

बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के मिस कॉल के जरिए सदस्यता अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दल ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा है, अनेकों पीढ़ियां खप गई हैं।

ऐसे लोगों ने अपना जीवन खपाया तब जाकर ये दल लोगों के दिलों में जगह बना पाया है। मैं जब राजनीति में नहीं था तब जनसंघ के जमाने में बड़े उत्साह के साथ अपने कार्यकर्ता दीपक को पेंट करते थे, कई दलों के नेता कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाते थे कि दीवारों पर दीपक पेंट करने से सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचा जा सकता।

हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया लेकिन इतनी श्रद्धा से पेंट किया कि विश्वास था ये दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी तो दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय