Thursday, May 15, 2025

सहारनपुर में चढ़ावे से भरा दान-पात्र चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़की स्थित गोगा म्हाड़ी से एक युवक ने चढ़ावे से भरा दान-पात्र चोरी कर लिया था। आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दान पात्र बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करने का आदी है। मादक पदार्थ खरीदने के लिए वह चोरी करता था।

 

एसडीएम की गाड़ी के बोनट पर ठुमके लगा रहे थे युवक-युवती, बजता रहा हूटर, वीडियो हुआ वायरल

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के गांव घोघरेकी निवासी आरोपी कुर्बान पुत्र इदरीश ने गांव बहेड़की में स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी से दान पात्र चोरी कर लिया, जिसमें चढ़ावे के रुपये थे। गांव बेहडकी निवासी राजेश्वर त्यागी पुत्र सागर सिंह ने आरोपी कुर्बान के खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सहारनपुर मंडल में गन्ना किसानों का 254 करोड़ बकाया, कमिश्नर ने कहा- DM सख्ती से कराये वसूली

 

पुलिस ने मात्र छह घंटे बाद ही आरोपी को घोघरेकी-बेहड़की मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके कब्जे से चुराया गया दान-पात्र बरामद हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है। मादक पदार्थ खरीदने के लिए चोरी करता था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय