Friday, April 11, 2025

सहारनपुर में तीन शातिर शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना सदर बाज़ार पुलिस ने आज सुबह दिल्ली रोड़ और पैरामाउंट के पास हरियाणा से शराब की तस्करी कर ला रहे अमजेर सिंह पुत्र चन्द्रभान, कर्मवीर सिंह पुत्र बदलू राम और सोमवीर सिंह पुत्र सतवीर सिंह निवासी हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

 

उनके कब्जे से चार पेटी शराब और तीन लाख रूपये नगद बरामद किये और तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और फार्चूनर कार को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने आज शाम पत्रकारों को यह जानकारी दी।

 

अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अन्तर्राजीय शराब तस्कारों के आने की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली रोड़ पर मोर्चा संभाल लिया और सम्बन्धित वाहनों को आता देख पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों शराब तस्कारों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में लापता प्रीति का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय