Friday, April 11, 2025

सहारनपुर में 25 हजार का इनामी पशु चोर पुलिस मुठभेड में घायल, गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बीती देर रात सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

 

 

पुलिस जवाबी कार्रवायी में एक बदमाश आसिफ पुत्र जीशान निवासी गांव राधना थाना किठोर मेरठ गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

 

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड के दौरान दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी पशु चोर है। उसके खिलाफ पशु चोरी के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा, मोबाइल बरामद किया है।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए एमओयू की प्रगति के संबंध में हुई बैठक
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय