Saturday, May 17, 2025

शाहजहांपुर में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या,महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा

शाहजहांपुर। जिले में एक दरोगा ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शुक्रवार सुबह परौर थाने में बने आवास में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। दरोगा के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि दरोगा किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि थाना परौर में तैनात उपनिरीक्षक वरुण कुमार (35) ने बृहस्पतिवार रात में किसी समय थाने पर बने अपने सरकारी आवास में पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली है। आज सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं आए, तब आवास पर देखा गया जिससे घटना की जानकारी हुई।

मीना ने बताया कि मृतक उप निरीक्षक शामली के रहने वाले हैं। इनके माता-पिता की मौत हो गई है तथा वह मृतक आश्रित कोटे में 2021 में पुलिस सर्विस में आए थे। वरूण कुमार अविवाहित थे। मृतक के परिजनों से बात हुई तो उन्होंने भी सब कुछ ठीक-ठाक बताते हुए किसी तरह की कोई भी विवाद की जानकारी नहीं दी।

उन्होने कहा “ फिर भी हम पूरे मामले की जांच करा रहे हैं तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय