Friday, May 10, 2024

मेरठ में सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर लगा विवादित पोस्टर पुलिस ने हटाया

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित प्रहलाद नगर में देर रात किसी शरारती तत्व ने सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर विवादित पर्चे चस्पा कर दिए। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर दीवार से पर्चे हटवाए।

इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह क्षेत्रवासियों ने प्रहलाद नगर में रामलीला ग्राउंड के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर कुछ पर्चे चिपके देखे। इन पर्चों पर लाल रंग से मुगल हुकूमत में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की बात लिखी गई थी। टूटे-फूटे शब्दों में अलग-अलग कागजों पर कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिनसे माहौल खराब होने के आसार थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कुछ ही देर में क्षेत्र में इनकी चर्चा होने लगी। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे हटवा दिए। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि पुलिस पोस्टर लगाने वाले  की तलाश में जुटी है। आसपास  लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय