Tuesday, April 29, 2025

प्रयागराज हत्याकांड माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की नज़ीर बनेगा: भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड जल में रहकर मगरमच्छ से बैर का नतीजा की नज़ीर बनेगा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सिंह ने आज यहां कहा कि प्रयागराज के उमेश पाल जघन्य हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार माफिया राज का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश और प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है, इसीलिए यहां अपराध न्यूनतम स्तर पर है।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। जिससे लोगों का कानून व्यवस्था के प्रति पहले से भरोसा और बढ़ा है। जिस वजह से उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है।

[irp cats=”24”]


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के अमरोहा संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद कुंवर दानिश अली के दो दिन पूर्व दिए गए बुलडोजर कार्रवाई को स्टेट स्पान्सर क्राइम बताते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हमला बोला था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह बयान देने वाले के अपने अनुभवों पर आधारित सोच हो सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश और देश में ज़ीरो टोलरेंस और कानून व्यवस्था पर सरकार की स्पष्ट नीति है।


भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के  बसपा के प्रति रुझान के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी विचारधारा पर काम करने का सबको अधिकार है। उन्हें किस के साथ गठबंधन करना है यह उनका निजी मामला है। हां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संरक्षण में जो भी कार्य करना चाहते हैं उनका स्वागत है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय