Monday, April 21, 2025

प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर जताई चिंता

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि वहां जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।

 

श्रीमती वाड्रा ने कहा “पड़ोसी देश बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं। किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं।”

 

 

उन्होंने जल्द ही हालात में सुधार की उम्मीद जताई और कहा “ हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे और वहां की नवगठित सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करेगी।”

यह भी पढ़ें :  झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, समर्थकों का फूटा गुस्सा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय