Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में इनामी मोनू ढेर, दो सिपाही भी हुए घायल

गाजियाबाद। गाजियाबाद कमिश्नरेट के थाना मुरादनगर क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ होने की सूचना है। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी मोनू चौधरी उर्फ विशाल पुत्र दीपक निवासी उखलारसी मुरादनगर गाजियाबाद मारा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े तीन बजे थाना मुरादनगर क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें क्रॉस फायरिंग में मोनू चौधरी उर्फ विशाल पुत्र दीपक निवासी उखलारसी मुरादनगर मारा गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है।

मोनू चौधरी पिछले 2 महीनों में हुई 2 हत्याओं के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगेस्टर सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं। हाल में गाजियाबाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। क्रॉस फायरिंग की इस घटना में 2 पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं।

[irp cats=”24”]

घायल पुलिस कर्मियों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। मारे गए अपराधी मोनू चौधरी के खिलाफ 2 मर्डर समेत 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। अभी हाल ही में हुई लूट में भी वह शामिल था। जिसके चलते पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। कमिश्नर अजय कुमार ने गाजियाबाद कमिश्नरी में अवैध काम करने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय