Sunday, May 19, 2024

नोएडा के ओयो होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा, बिहार से लड़कियों को नौकरी के बहाने लाकर कराया जा रहा था धंधा, सात गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा के बहलोलपुर गांव में एक ओयो होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का नोएडा पुलिस ने किया है। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11 मोबाइल फोन, 12,110 रूपए नगद तथा आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। आरोपी बिहार से सीधी-साधी नाबालिग लड़कियों को एनसीआर में नौकरी दिलवाने के बहाने नोएडा लाते हैं, तथा उनसे जबरन यहां पर देह व्यापार करवाते हैं। इस घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से कई नाबालिक लड़कियों को मुक्त भी कराया है।
 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान को सूचना मिली कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास स्थित ओयो होटल शीतल में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस होटल को फरमान व उसका भाई फैयाज चला रहे हैं। ये लोग बिहार से नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलवाने के बहाने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाते हैं तथा उनसे जबरन देह व्यापार करवाते हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त दीक्षा सिंह, थाना सेक्टर-63 पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने होटल पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि वहां से पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

उन्होंने बताया कि होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे आरोपी किराए पर लेकर यहां पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुई, जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था तथा उनसे जबरन दे व्यापार कराया जा रहा था।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से 2 हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपी अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थी तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उनके ग्राहकों की सूची है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन के आधार पर भी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को कई सफेद पोश लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जो यहां पर आकर अनैतिक देह व्यापार का लाभ उठाते थे।

 

 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 370 तथा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गौतमबुद्व नगर के विभिन्न ओयो होटल में धड़ल्ले से अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय