Sunday, April 27, 2025

चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश,पढ़े क्या बोले

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

 

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि ये आम चुनाव नहीं है। ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में है।

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो एक बेहतरीन मेनिफेस्टो है। इसमें हमारी कुछ महत्वपूर्ण गारंटियां हैं। कांग्रेस की गारंटियों के तहत गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए, अप्रेंटिसशिप का अधिकार, सभी ग्रैजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स को 1 साल की अप्रेंटिसशिप और 1 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, मनरेगा श्रमिकों का मेहनताना कम से कम 400 रुपए, कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी को खत्म करेंगे, 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे और अग्निवीर को खत्म करेंगे व जीएसटी व्यवस्था को ठीक करेंगे।

 

राहुल गांधी का कहना है कि जनता की बात सुनकर यह मेनिफेस्टो तैयार किया गया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए।

 

उन्होंने लोगों को यह बताने की अपील कि हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म किया जा रहा है। संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय