Friday, May 9, 2025

अर्जुन से अपनी शादी को लेकर मलाइका ने कहा- उम्र का फासला मायने नहीं रखता

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर को बी-टाउन का सबसे प्यारा जोड़ा माना जाता है। इनकी ये जोड़ी भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस को अब इनकी शादी का इंतजार है। बॉलीवुड में एक के बाद कलाकारों की हो रही शादियों के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि मलाइका और अर्जुन कब खुशखबरी देंगे। अब इस पर खुद मलाइका ने रिएक्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में 12 साल का अंतर है, लेकिन इनके बीच उम्र का फासला भी इनके लिए मायने नहीं रखता। मलाइका अक्सर अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करती रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर बयान दिया है।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उनकी और अर्जुन की उम्र में काफी फासला है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अर्जुन से शादी करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम फिलहाल प्री-हनीमून फेज में हैं और हमें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय