Wednesday, April 23, 2025

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी 21 जुलाई को करेंगे शहीद लोकेश सहरावत की प्रतिमा का अनावरण

मोरना। सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए लोकेश सहरावत की प्रतिमा का अनावरण आगामी 21 जुलाई को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी करेंगे सहरावत खाप के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया है।

कस्बा भोकरहेड़ी में सहरावत खाप के पदाधिकारियों ने एक बैठक का आयोजन वरिष्ठ सदस्य बीरसिंह मास्टर के आवास पर किया जिसमें सहरावत खाप के प्रदेश प्रमुख व प्रदेश प्रवक्ता चौधरी संजीव सहरावत ने जानकारी देते हुए बताया कि  आगामी 21 जुलाई को रालोद प्रमुख जयंत चौधरी क्षेत्र के सहरावत खाप के गांव युसुफपुर में शहीद  लोकेश सहरावत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसको लेकर खाप पधाधिकारियो द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से सहरावत मंडल खाप प्रमुख धर्मेंद्र सहरावत, जिला खाप प्रमुख चंद्रवीर सहरावत, बोबी सहरावत, घनश्याम सहरावत, मुकेश सहरावत, योगेश सहरावत, सत्येंद्र भगत, अनुज सहरावत, अंकुर सहरावत, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय