Wednesday, April 23, 2025

मेरठ में रैडिडएक्स निर्माण के दौरान गार्डर गिरने से सेल्समैन की मौत,परिजनों में कोहराम

मेरठ। रैपिडएक्स निर्माण कार्य के दौरान फाउंडेशन पर रखा जा रहा गार्डर स्कूटी सवार सेल्समैन ऋतिक शर्मा के ऊपर गिर गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे बिजली बंबा बाईपास स्थित अस्पताल में भिजवाया। उसकी गंभीर हालत के चलते मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

 

दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर आरआरटीएस स्टेशन का फाउंडेशन बनाया जा रहा है। इस कार्य को एनसीआरटीसी करा रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक पर काम चल रहा था। कर्मचारी गर्डर रख रहे थे। वह नीचे गिर गया। इस दौरान शास्त्रीनगर में रहने वाला ऋतिक स्कूटी से गुजर रहा था। वह गार्डर के नीचे दब गया। उसके मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पहचान ऋतिक शर्मा निवासी अमरोहा के रूप में हुई।

[irp cats=”24”]

 

बताया गया कि ऋतिक मेडिकल के गेसूपुर में अपने बहनोई विजय शर्मा के पास रहकर बिस्कुट कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था। सूचना पर बहनोई विजय शर्मा मौके पर पहुंच गए। मोर्चरी पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। दिल्ली रोड पर बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। जिस समय गार्डर गिरा उस समय कोई दूसरा वाहन भी होता तो वह भी चपेट में आ जाता।
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय