Sunday, February 23, 2025

नोएडा में अपराधियों को असलहा बेचने वाला गिरफ्तार, 9 तमंचा व कारतूस बरामद

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने विभिन्न जगहों से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और शराब बरामद किया है।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक सोनू भड़ाना ने पंचशील अंडरपास के पास से देवेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास रखें बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 9 देसी तमंचे 315 बोर तथा कारतूस आदि बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। वहां से अवैध हथियार बनाकर यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बेचता है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसने कितने दुर्दांत अपराधियों को अवैध रूप से हथियार बेचा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा थाना पुलिस ने मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 18 पैकेट ट्विन टावर मार्का शराब मिली है। उन्होंने बताया कि यह अवैध रूप से शराब बेच रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय