Wednesday, April 23, 2025

अलीगढ़ में भारी बारिश के बाद गिरी मकान की छत, सात लोग घायल

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में भारी बारिश के कारण दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोग मलबे में दब गए। मामला टप्पल थाना इलाके के जैदपुरा गांव का है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह जैदपुरा गांव में स्थित एक दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे।

 

 

[irp cats=”24”]

इस हादसे में तीन बच्चों, दो महिलाओं समेत सात लोग मलबे में दब गए। हादसे के जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने हादसे के बाद मलबे में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक मकान की छत अचानक गिर गई थी।

 

 

घटना के समय सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जैदपुरा निवासी सद्दाम ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास ये हादसा हुआ। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम ने गुरुवार (12 सितंबर 2024) को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक गुरुवार को जिले के स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय