Friday, May 9, 2025

चारधाम में बर्फबारी जारी, केदारनाथ में तापमान माइनस 7 तक पहुंचा

देहरादून। प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह शाम गलन वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में मैदानी क्षेत्रों में धूप निकल रही है। सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है।

चारधाम में मंगलवार दोपहर से ही बर्फबारी हो रही है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हर्षिल, उत्तरकाशी और औली क्षेत्र भी बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को पहाड़ों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

केदारनाथ धाम में तो तापमान माइनस 7 तक पहुंच गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। निचले इलाकों में बादल छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय