Tuesday, May 20, 2025

सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान का विधानसभा में प्रदर्शन

मेरठ। विधानसभा में मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सपा विधायक अतुल प्रधान सफाई कर्मचारियों की वेशभूषा में बूट और झाडू लेकर विधानसभा पहुंचे। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ दिखावा करने का काम करती है। उन्होंने मेरठ नगर निगम, सरधना नगर पालिका, मवाना नगर पालिका में भी रिक्त पदों का विषय उठाया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच गौ तस्करों को किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी लगी

 

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि महाकुंभ में औपचारिक समापन पर मुख्यमंत्री न सफाई कर्मचारियों के लिए 16 हजार मानदेय और 10 हजार बोनस देने की घोषणा की है, लेकिन कटौती के बाद 12 हजार की प्राप्त हो रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। आउट सोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। रोजगार के अवसर को कम किया जा रहा है।

 

 

मुज़फ्फरनगर में अंग्रेजी शराब के ठेके से लाखों रूपये की शराब चोरी, 25 हज़ार की नकदी भी ले गए

सरकार सफाई कर्मचारियों के हित में जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने का काम करें। आउट सोर्सिंग पर जो लोग हैं उन्हें नियमित किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जानी चाहिए। देश और प्रदेश की सरकार सफाई कर्मचारियों से वादा करने की खानापूर्ति न करें। पैर धोना, राम मंदिर में निर्माण कर्मचारियों के साथ खानापूर्ति की जा रही है। कुंभ में सफाई कर्मचारियों ने रात दिन मेहनत की है। इतनी मेहनत के बाद भी उसके लिए कुछ नहीं किया गया। प्रदेश में लाखों पद रिक्त हैं। सरकार कर्मचारियों को उनका हक नहीं देना चाहती है। इसलिए सदन के सामने उनकी मांग उठाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय