Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में जसराना से सपा विधायक सचिन यादव का विधायक चन्दन चौहान सहित सपा नेताओं ने किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। फिरोजाबाद जनपद की जसराना विधानसभा से सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव के मीरापुर सपा रालोद गठबंधन विधायक चन्दन चौहान के आवास पर पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

सपा विधायक सचिन यादव का मीरापुर विधायक चन्दन चौहान, सपा नेता साजिद हसन, शमशेर मलिक, वसीम राणा, प्रधान जगपाल सिंह गुर्जर व अन्य समर्थको ने उनका स्वागत किया। सपा विधायक सचिन यादव ने विधायक चन्दन चौहान से जनपद की तमाम राजनीतिक जानकारी लेते हुए कहा कि सपा रालोद गठबंधन की जनपद में मजबूती की चर्चा पूरे प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल की व जनता के हित की कोई उपलब्धि नही बता पा रही है, इसी वजह से भाजपा केवल नफरत फैलाने की आड़ में जनता का ध्यान अपनी असफ़लता से हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता की भारी नाराजगी का खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

[irp cats=”24”]

सपा विधायक ई सचिन यादव, मीरापुर विधायक चन्दन चौहान के साथ आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद से मिलने के लिए सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय