Saturday, February 22, 2025

यूपी में मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द करेंगे शादी, हुई सगाई

 

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने जौनपुर की मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रही है।

शुकतीर्थ के साधु-संत जिला प्रशासन पर भड़के, की नारेबाजी, 19 को मंसूरपुर की पंचायत में पहुंचने का किया ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह का रोका हुआ है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी पुष्टि प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज ने की है ।  तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सगाई होने की खबरें वायरल हो रही है।

मुजफ्फरनगर में शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र यादव गिरफ्तार, 15000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने दबोचा

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से मछलीशहर सुरक्षित सीट से सांसद हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और अब ये खिलाड़ी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। रिंकू सिंह की मंगेतर की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं वो मछलीशहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को फिर मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, यूपी सरकार ने किये आदेश जारी

रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं। 2023 में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं।

मोदी व केजरीवाल जाटों का बना रहे है बेवकूफ, विनेश बोली-कांग्रेस ही अकेली हमदर्द

रिंकू सिंह ने अभी तक 30 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 46.09 की औसत और 165.16 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन है, और उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं। वनडे क्रिकेट में उन्हें अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं।

उनके पिता, तूफानी सरोज, तीन बार मछली शहर से सांसद रह चुके हैं। 1999, 2004, और 2009 के लोकसभा चुनावों में उनकी जीत ने क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक आधार बनाया।

कानपुर में GST अफसर 24 घंटे फैक्ट्री गेट पर हुए तैनात, फैक्ट्री मालिकों ने किया पलायन शुरू, सांसद ने जताई चिंता !

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबर के बाद दोनों के परिवारों और प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल है। दोनों की जोड़ी न केवल खेल और राजनीति में अपनी छाप छोड़ रही है, बल्कि एक आदर्श दंपति के रूप में भी देखी जा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा हैं, और फैंस को उम्मीद है कि वे मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस बीच, उनकी निजी जिंदगी में ये नया अध्याय दोनों के लिए बेहद खास है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय