Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में स्टाम्प देय के मांगपत्रों की वसूली के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली व वसूली प्रमाण पत्रों के आधार पर राजकीय देय वसूली की समीक्षा बैठक हुई।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि/रा) सौरभ भट्ट द्वारा जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को बैठक के बिन्दुओं एवं कार्यवृत्त से अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि स्टाम्प देय के मांगपत्रों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्य देय में भू-राजस्व की मांग के सम्बन्ध में तहसीलदार गाजियाबाद व लोनी को पुनः मांग का निर्धारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

[irp cats=”24”]

 

खनन विभाग को क्रमिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। अवैध खनन की लगातार प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिला खनन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी(वि/रा) को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वाणिज्य कर, वाहन कर, मनोरंजन विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, व्यापार कर, खनन विभाग, सिंचाई विभाग, मण्डी की वसूली कम होने के कारण जिलाधिकारी नाराजगी जताई। एडीएम एफआर को निर्देशित किया कि वसूली कार्यों को शत—प्रतिशत पूर्ण करने हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जाए। अगर कोई कम वसूली करता है तो उससे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

 

समीक्षा बैठक में उप जिलाधिकारी गाजियाबाद, समस्त तहसीलदार, विभिन्न विभाग जैसे स्टाम्प, मनोरंजन, व्यापार, आबकारी, खनन, परिवहन, कृषि मण्डी समिति, वन विभाग व सिंचाई के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय