Monday, July 8, 2024

गाजियाबाद में निगम के हर जोन में बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क, सौंदर्यकरण के साथ लोग होंगे स्वास्थ्य

गाजियाबाद। नगर निगम कचरा निस्तारण के कार्य कर रहा है। वहीं अब नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में वेस्ट से बेस्ट बनाने की तर्ज पर कार्य चल रहा है। शहर में सिटी जोंन अंतर्गत कंपनी बाग में वेस्ट टू वंडर पार्क बना हुआ है जिसमें अनउपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए पार्क को सुसज्जित व सुंदर बनाया गया है। इसी तर्ज पर गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत अन्य 10 पार्क भी बनाए जाएंगे जिसमें जन सहयोग अहम भूमिका निभाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून से पहले शहर के पार्कों में पौधारोपण तेजी से कराया जा रहा है। वहीं शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जन-जन को जागरुक करते हुए वेस्ट से बेस्ट बनाने का कार्य चल रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वार्ड संख्या 52 मॉडल टाउन ईस्ट कर्नल टीपीएस त्यागी की आवास के सामने वाला पार्क, वार्ड संख्या 69 लोहिया नगर लाल क्वार्टर तीसा वाला पार्क, वार्ड संख्या 62 डी ब्लॉक गोविंदपुरम चौधरी चरण सिंह वाला पार्क, वार्ड संख्या 84 राज नगर सेक्टर 14 विश्वनाथ मंदिर वाला पार्क, वार्ड संख्या 14 सेक्टर 9 ई 116 के सामने वाला पार्क, वार्ड संख्या 25 सेक्टर 9 सी 32 के सामने वाला पार्क, वार्ड संख्या 94 सूर्य नगर बी ब्लॉक नेहरू पार्क, वार्ड संख्या 72 कौशांबी स्थित सेंट्रल पार्क, वार्ड संख्या 10 डीएलएफ कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क, वार्ड संख्या 86 राजेंद्र नगर राधेश्याम बड़ा पार्क इस प्रकार समस्त जोन में दो-दो पार्क वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में सुसज्जित किया जा रहे हैं। जिससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा तथा अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए इन पार्कों को सुंदर बनाया जाएगा।

 

गाजियाबाद नगर निगम कचरे के निस्तारण के लिए शहरवासियों को भी जागरुक कर रहा है। जिससे घरों में कई गृहणियां वेस्ट से बेस्ट सामान बनाकर उपयोग में ले रही हैं। शहरवासियों को अपने घरों में खराब वस्तुओं को सदुपयोग करने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है। जन सहयोग से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने का कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा उद्यान के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को वेस्ट टू वंडर सौंदर्यकरण कार्य में अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय