टी20 विश्व कप से बाहर हुए एडम मिल्ने, उनकी जगह न्यूजीलैंड ने काइल जैमीसन को दिया मौका
वेलिंगटन। टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंजरी की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट ने काइल जैमीसन को विश्व कप की टीम में शामिल किया है। एडम मिल्ने रविवार को साउथ अफ्रीका 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। इस चोट ने उनका विश्व कप खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया है। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हम सभी एडम के लिए दुखी हैं।
जैमीसन, जो अभी भारत के व्हाइट-बॉल टूर का हिस्सा हैं, को टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें विश्व कप टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। 31 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 23 विकेट हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड को विश्व कप में ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की वजह से यह ग्रुप मुश्किल ग्रुप बन गया है। न्यूजीलैंड अपने कैंपेन की शुरुआत 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से करेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
