Saturday, April 12, 2025

 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आएंगे सहारनपुर

सहारनपुर। 19 मई को जनमंच सभागार सहारनपुर में भागीरथ जयंती महोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को विशाल सैनी समिति के जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी का दायित्व है।
विशाल सैनी समिति के जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी ने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्था को वॉलिंटियर्स तैयार किए जा चुके हैं। मंच सज्जा, भोजन व्यवस्था, लाइट, माईक आदि सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को दी जा चुकी है। ‌
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य जनपद के प्रत्येक परिवार की भागीदारी कार्यक्रम में सुनिश्चित करना है। विशाल सैनी समिति के संरक्षक प्रोफेसर देवेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि कार्यक्रम में अपने समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए हम जितना मजबूत होंगे, हमारा हक उतनी ही आसानी से हमें मिल सकेगा। बैठक में मुख्य रूप से प्रेमचंद सैनी, राजू सैनी, आदेश सैनी, मांगेराम सैनी, उमेश सैनी, सुभाष चंद सैनी, मोहित सैनी, आशीष सैनी, जोगिंदर सैनी, नमन सैनी, मोहित सैनी, कुलदीप सैनी, राहुल सैनी, धीर सिंह सैनी,  कमल किशोर सैनी, नैन सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, धूम सिंह सैनी, सोनू सैनी, दीपक सैनी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,10 ग्राम स्मैक बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय