Wednesday, July 24, 2024

सहारनपुर में भांजे की बारद्वारी के दौरान पथराव, महिलाओं पर फेंका पानी

सहारनपुर। भांजे की बारद्वारी के दौरान हुई घटना को लेकर मामा ने आरोपियो पर पथराव समेत कई अन्य आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से आरोपियो के खिलाफ कारवाई करने की गुहार लगाई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़ निवासी पीड़ित जोगेंद्र पुत्र खेमचंद ने थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर को प्रार्थना पत्र आरोप लगाते हुए बताया कि 6 फरवरी को समय करीब 4 बजे उसके भांजे की बारद्वारी ग्राम बूढ़ाखेड़ा पुंडीर में हो रही थी। गांव के ही कुछ दबंग लड़के जो बूढ़ाखेड़ा पुंडीर के रहने वाले है, उनके द्वारा पहले तो इरादातन एक राय होकर बारात में लड़कियों व महिलाओं पर पानी फेंका गया, जिनका बारातियों ने विरोध किया, तो आरोपियो ने पथराव कर दिया। जिसमे उनको गंभीर चोटे आई।

 

 

जोगेंद्र पुत्र खेमचंद ने बताया कि पथराव की घटना की जानकारी उसने स्वयं फोन कर पुलिस को दी। तभी मेडिकल के लिए पुलिस ले आई। जोगेंद्र को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जोगेंद्र पुत्र खेमचंद ने थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियो के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय