Saturday, April 19, 2025

गन्ना समिति चुनाव ने चरथावल की राजनीति में लिख दी नई इबारत

चरथावल। गन्ना समिति रोहाना कला का डेलीगेट चुनाव चरथावल की राजनीति में नयी कहानी लिखती नजर आ रहा है।

चरथावल में जहां पूर्वी, पश्चिमी पर देहात के माजरो को मिलाकर चार डेलीगेट बनने थे। चार डेलीगेटों के चुनाव में जहां वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लाम ने दरियादिली दिखाते हुए नगर पंचायत चुनाव में अपना विरोध करने वाले को निर्विरोध डेलीगेट बनाकर अपने विरोधियों पर बड़ा एहसान करके, उन्हें पूरी तरह पस्त कर दिया, जिससे उनके विरोधी भी चेयरमेन मास्टर इस्लाम की सराहना करते नजर आए।

वहीं, चरथावल के दो डेलीगेटों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें विरोधी रहे पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी और वर्तमान चेयरमेन मास्टर इस्लाम के बीच समझौता होता नजर आया और दोनों ने मिलकर दोनों सीटों पर अपने संयुक्त प्रत्याशी लड़ाए।

नगर पंचायत चरथावल के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े गौरव त्यागी और पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंहल ने मिलकर अपने संयुक्त प्रत्याशी डेलीगेट के लिए लड़ाए, जिसमें चरथावल में दो डेलीगेट तो बिना चुनाव के बन गए और दो डेलीगेटों के लिए हुए चुनाव में पूर्व चेयरमैन सतेंद्र त्यागी, वर्तमान चेयरमेन मास्टर इस्लाम समर्थित अरविंद त्यागी की पत्नी ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरी सीट पर गौरव त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंहल समर्थित विजय त्यागी की पत्नी ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि त्यागी समाज के युवा चेहरे के रूप में उभरकर आए और चेयरमैनी का चुनाव लड़े गौरव त्यागी का भी वजूद कम नही है।

गौरव त्यागी ने गन्ना समिति के चुनाव में अपना डेलीगेट जिताकर यह साबित कर दिया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव और नगर की राजनीति में उनकी भूमिका भविष्य में कम नही है। बल्कि यह कहना भी गलत कथन नही होगा कि भविष्य में गौरव त्यागी त्यागी समाज के साथ-साथ अन्य समाजो के चहेते भी बन सकते है।

यह भी पढ़ें :  निजी स्कूलों में लगाई जा रहीं एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशनाें की किताबें, कायस्थ महासभा ने जताया ऐतराज

हालांकि अभी निकाय चुनाव में काफी समय है। लेकिन गौरव त्यागी का वजूद कम आंकने वाले उनके विरोधियों को गन्ना समिति चुनाव के रिजल्ट ने सोचने को मजबूर कर दिया है और भविष्य में गौरव त्यागी एक बड़ा धड़ा बनते नजर आ सकते हैं। ऐसी चर्चा गन्ना समिति चुनाव के रिजल्ट के बाद होने लगी है।हालांकि अभी किसका क्या वजूद रहेगा यह तो कहना जल्दबाजी होगी।

भविष्य में चरथावल की राजनीति में काफी उथल पुथल देखने को मिल सकती है और दोनों ही ग्रुप अपने अपने ग्रुप का डायरेक्टर बनाने के लिए भागदौड़ में जुट गए हैं जोकि दोनों ही ग्रुपो की अग्नि परीक्षा होगी और नगर की राजनीति को भी काफी हद तक प्रभावित करेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय