Wednesday, May 15, 2024

सुनील बंसल ने दिए विजय का महामंत्र, बोले- बूथ अध्यक्ष ही भाजपा के सेनापति

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने रविवार को सीएमएस सभागार में लखनऊ महानगर के बूथ अध्यक्षों को विजय का महामंत्र दिया। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि आप सब पार्टी के सेनापति और पार्टी के राजदूत हैं। सेनापति और राजदूत का कार्य पहले समय भी यही होता था कि अपनी राज्य की सीमाओं का विस्तार करना और अपने क्षेत्र को मजबूत किले के रूप में रखना।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने पिछली बार वोट नहीं दिया और किस मोहल्ले और किस गली में हमको वोट नहीं मिला, उन सभी क्षेत्रों में जाकर भारतीय जनता पार्टी में मिलाना यह आप पर दायित्व है। जो लोग अभी तक भारतीय जनता पार्टी से नहीं जुड़ पाए हैं उन सबको भाजपा से जोड़कर पार्टी का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इतने से संतुष्ट नहीं होना है अभी हम 60 प्रतिशत तक ही पहुंचा है, हमें अभी भी 40 प्रतिशत लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। हमें इसे सौ प्रतिशत करना है, सभी को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पिछली बार से ज्यादा बूथों पर जीतना है चुनाव
राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बताया कि भाजपा में 18 करोड़ सदस्य हैं और बूथ पर काम करने वाले 3 करोड़ से ज्यादा कर्मठ कार्यकर्ता हैं। इसी भूमिका में आपको कार्य करना है कि यदि भारत माता की जय करनी है तो देश के 140 करोड़ लोगों को जोड़कर एक साथ भारत माता की जय करनी है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार से ज्यादा बूथों पर चुनाव जीतना है और ज्यादा मतों से भी चुनाव जीत करना है। मुझे याद है 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन हो गया था। कभी हमने माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए बूथ की समिति को सक्रिय करते हुए बूथ पर चुनाव जीतने की योजना बनाई और हम एक लाख, 29 हजार बूथों पर चुनाव जीतने के साथ 64 सीट जीत कर आए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में भी 5 लाख के अंतर से चुनाव जीतने के लक्ष्य निश्चित करना होगा, इसके लिए हर बूथ पर जीत का मत का प्रतिशत बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री ने 370 मत बढ़ाने का हर बूथ पर लक्ष्य दिया है जिसको हमें पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की बैठक भी करना है। 10 वर्षों के अंदर राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ के विकास के लिए अनगिनत कार्य किए हैं, पिछले 10 सालों में लखनऊ में 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य हुए हैं।

इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ नेता नीरज सिंह को विकसित भारत एम्बेसडर में साप्ताहिक रूप में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। नीरज सिंह के मार्गदर्शन में बूथ अध्यक्षों को बूथ संख्या के अनुसार प्रवेशिका के क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से एंट्री कराई गई और बूथ संख्या और विधानसभा बार ही 1893 बूथ अध्यक्षों को व्यवस्थित रूप से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

नीरज सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनके समर्पण भाव और दायित्वों का अच्छे से निर्वहन के लिये नमन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की उपयोगिता के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी महती भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आप सभी कर्मठ बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के बल पर लखनऊ लोकसभा में प्रत्याशी राजनाथ सिंह को 5 लाख के अंतर से ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 400 पर का लक्ष्य यदि कोई दिला सकता है तो वह पार्टी का बूथ अध्यक्ष ही दिला सकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आप सब बूथ के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। हमारे देश के प्रधानमंत्री,रक्षा मंत्री,गृहमंत्री और सभी वरिष्ठ नेताओं को अपने कहते सुना होगा कि अब भारतीय जनता पार्टी को अगले 50 साल में कोई हिला नहीं सकता है और उनका यह दावा वह अपने बल पर नहीं करते हैं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और तपस्वी कार्यकर्ताओं के बल पर करते हैं। कार्यक्रम का संचालन उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, संजय राय,प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, एमएलसी मुकेश शर्मा रामचंद्र प्रधान, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, राजीव मिश्रा,अनुराग श्रीवास्तव, विधानसभाओं के संयोजक सहसंयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय