Monday, April 29, 2024

मुज़फ्फरनगर में टैक्स बार एसोसिएशन ने किया एनके अरोरा का सम्मान, जीएसटी में मिली है डी.लिट् की उपाधि !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन रजि मुजफ्फरनगर के द्वारा टयूलिप रेस्टोरेन्ट, रेलवे रोड में संघ के सह संस्थापक एनके अरोरा को जीएसटी में भारत में प्रथम डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सलिल वत्स  तथा संचालन शहजाद आलम व ब्रजमोहन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में वहां मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने एनके अरोरा का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ भेंट करके सम्मान किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

संघ के अध्यक्ष एवं सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति एनके अरोरा को भेंट की गयी व शाल ओढाकर उनका सम्मान किया गया। एनके अरोरा द्वारा यह उपलब्धि हासिल कर जिले का ही नहीं सम्पूर्ण भारत का नाम रोशन किया गया है।

कार्यक्रम में बोलते हुए सलिल वत्स ने कहा कि एनके अरोरा ने बहुत ही मेहनत करके और बहुत कठिन अध्ययन करके यह उपाधि हासिल की है, उनके ज्ञान से हमारी बार ही नही अपितु आस-पास के जिलो के अन्य अधिवक्ता भी ज्ञान प्राप्त करते है।

कार्यक्रम में बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बडे सम्मान की बात है कि हम जिस बार में है उस बार के संस्थापक एनके अरोरा जैसे व्यक्ति है जो ज्ञान का सागर है और समय-समय पर वर्कशाप के माध्यम से संघ के सदस्यों का ज्ञानवर्धन करते रहते है। कार्यक्रम में बोलते हुए नमन मित्तल ने कहा कि हम सभी के लिए बहुत सम्मान की बात है कि हम सब जिस बार के सदस्य है उस बार को एनके अरोरा के नाम से पहचाना जाता है। अरोरा हर समय संघ के सदस्यों को कोई भी समस्या होने पर उसका तुरन्त समाधान कराते है। अरोरा को डी.लिट. की प्रथम उपाधि जीएसटी पर मिलने पर मुजफ्फरनगर का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। कार्यक्रम में आरके शर्मा, मधुसूदन गर्ग, निधिश गुप्ता, रोहिताश कर्णवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय