Saturday, May 11, 2024

ठंडी हवाओं के साथ दिन की शुरूआत, कोहरा का वार अब करेगा परेशान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है।आज 10 दिसंबर रविवार को दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। दिन की शुरूआत ठंडी हवा के साथ हुई है। इससे मौसम में बदलाव नजर आया है। दिन में हवा और धूप के बीच मौसम में नमी बनी रही। इससे दिनभर ठंड रही।

शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन के पहले की अपेक्षा दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार की रात एक्यूआई 274 दर्ज किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पहाड़ों पर बदल रहे मौसम के चलते वेस्ट यूपी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आगे तापमान और गिरेगा। 15 दिसंबर से सर्दी में बढोतरी के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी छाएगा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अब आने वाले दिनों में हवा के चलने से तापमान में गिरावट आएगी। रात भी सर्द होती जा रही है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, दिन रात का तापमान गिरेगा।

15 दिसंबर के बाद से कोहरे के भी आसार हैं। इसके अलावा शनिवार को शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 280, गंगानगर में 262, पल्लवपुरम में 287, दिल्ली रोड में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय