Monday, February 24, 2025

यूपी में बादलों से घिरा रहा आसमान, चार दिन और बारिश की संभावना

कानपुर । बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र उत्तर प्रदेश में एक बार फिर इन दिनों मानसून सक्रिय है। बीते पांच दिनों से कहीं भारी बारिश तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल रही है और कानपुर में भी 24 घंटे के अंतराल में 74.6 मिमी बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने और आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जा पहुंचा जिससे मौसम में बदलाव आ गया।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। 12 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इससे अभी उत्तर प्रदेश में आगामी चार दिनों तक बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है और मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 98 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 5.2 किमी प्रति घंटा रही और बारिश 74.6 मिमी हुई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 11-15 सितम्बर के मध्य हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय