Friday, May 9, 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा

देहरादून। प्रदेश में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ी जिलों में मौसम खुशनुमा होने के साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। जबकि, मैदानी जिलों में हल्की गर्मी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून में मौसम साफ रहेगा।

इन दिनों रुक-रुक कर बारिश होने से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश के हिल स्टेशनों में मौसम खुशनुमा हो गया है। हिल स्टेशनों पर आकर सैलानी जमकर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय