Monday, May 19, 2025

मेरठ-करनाल हाईवे पर शुरु हुई टोल वसूली, जानिए कितना देना होगा टोल

मेरठ। मेरठ-करनाल हाइवे (राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए) पर आज से टोल शुल्क वसूली शुरू कर दी गई है। 105 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर टोल प्लाजा आज से शुरू हो गया। इससे पहले टोल का शुभारंभ दो नवंबर को होना निर्धारित था, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण संचालन स्थगित हो गया था।

 

टोल मैनेजर नवीन हुड्डा ने बताया कि लिस्ट प्लाजा पर लगा दी गई है। वह 8 बजे से वाहनों से टोल शुल्क वसूला जा रहा है हालांकि टोल वसूली शुरू होने के साथ कुछ वाहन चालकों से टोल वसूली को लेकर कर्मचारियों की काफी झड़पें भी हुई,तो वहीं टोल टैक्स पर अव्यवस्था होने के कारण काफी लंबा जाम भी बना रहा।

हालांकि कर्मचारियों द्वारा वाहनों से टोल वसूली को लेकर पहले दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी,लेकिन व्यवस्था बिगड़ने के कारण ताल पर काफी देर तक जाम लग रहा। वहीं दूसरी ओर लोकल के लोगों द्वारा पास बनवाने के लिए भी भीड़ लगी रही। वहीं पास बनाने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण टोल पर अव्यवस्था बनी रही।

कुल मिलाकर मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार की सुबह 8 बजे से गुजरने पर अब लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। एनएच 709ए पर भूनी टोल प्लाजा ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। टोल मैनेजर की ओर से जारी बयान में बताया गया की लोकल के लोग अपने वाहन की आरसी और आधार कार्ड लाकर टोल पास बनवा लें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय