Wednesday, April 23, 2025

मेरठ की सब्जी मंडी में टमाटर हुआ सस्ता, अन्य सब्जियों के दाम नीचे आए

मेरठ। प्रसब्जियों की कीमतों ने आसमान छू लिया था। टमाटर तो 200 से 250 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा था। पश्चिम यूपी में कांवड़ मेला शुरु होने के बाद हालात और बदत्तर हो गए थे। यातायात मार्ग बंद होने से सब्जियां मंडी में नहीं पहुंच पा रही थीं। जिससे सब्जियों की कीमतों में काफी तेजी आ गई थी। अब जबकि कांवड़ यात्रा समाप्त हो गई है।

तो ऐसे में यातायात मार्ग खुलने के बाद अब सब्जियों की आवक मेरठ की मंडियों में होने लगी है। जिससे सब्जियों की कीमत भी कम होने लगी है। मेरठ की नवीन सब्जी मंडी और लोहिया नगर सब्जी मंडी में हिमाचल और कर्नाटक से टमाटर की गाड़ियां आनी शुरु हो गई हैं। जिससे कीमतों में अब कमी की संभावना जताई जा रही है। मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ टमाटर के दाम कम होने लगे हैं।

टमाटर के दाम कम होने से सब्जी और दाल में टमाटर का तड़का लगने लगा है। वहीं सलाद मे भी टमाटर सजने लगा है। मंडियों में आवक बढ़ने से टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद है।

[irp cats=”24”]

कांवड़ यात्रा के दौरान थोक में 200 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 50 रुपए किलो तक सस्ता हो गया है। मंडी में इसके सस्ता होते ही बाजार में जल्द टमाटर सस्ते में उपलब्ध होगा। अन्य सब्जियों के दाम भी कम होने लगे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय