Saturday, May 17, 2025

बांदा में कार ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत, आठ घायल

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम कार और ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार चार लोग और कार में छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो की हालत अभी भी गंभीर है।

बांदा अतर्रा मार्ग पर ग्राम महुआ के पास एक कार और ऑटो के बीच गुरुवार की शाम आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को ऑटो से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ग्राम जमरेही निवासी केसी (55) और नाथू प्रसाद की मौत हो गई। दोनों मृतक ऑटो में सवार थे। ऑटो में ही सवार दो अन्य व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

क्षेत्राधिकारी अतर्रा गवेद्र पाल गौतम ने बताया कि बांदा अतर्रा मार्ग पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय