Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में टपरी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल

सहारनपुर। टपरी- सहारनपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दो बाईकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के फतेहपुर कलां निवासी रितिक कुमार व जोनी कुमार घर में होने वाले शादी समारोह के सामान की खरीदारी को नागल आए थे। इस दौरान टपरी-सहारनपुर मार्ग पर अचानक तेज गति से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें उनकी बाइक तथा उनके पीछे चल रहे देवबंद थाना क्षेत्र के फलौदा रहमतपुर निवासी अनुज कुमार व हृदेश कुमार की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर भेजा गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक के साथ मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय