Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत,दूसरा घायल

सहारनपुर (गंगोह)। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में गांव बीराखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गंगोह निवासी आदिल और साहिल बाइक पर सवार होकर सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनो बीराखेडी के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार साहिल की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय