Wednesday, May 14, 2025

मेरठ में गणेश विसर्जन यात्रा से ऊंचे डीजे हटवाने पर हंगामा

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना से निकाली जा रही गणेश विसर्जन यात्रा से पुलिस ने ऊंचे डीजे हटवा दिए। इससे हंगामा हो गया। पुलिस ने यात्रा में शामिल लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। तोपखाना क्षेत्र से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी।

बताया गया कि यात्रा में शामिल डीजे की ऊंचाई मानक से काफी ज्यादा थी। डीजे की आवाज भी काफी तेज थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों को डीजे हटाने के लिए कहा। इसे लेकर हंगामा हो गया। बाद में यात्रा बिना डीजे के ही संपन्न हुई।

थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ज्यादा ऊंचाई के चलते डीजे बंद कराया था। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि इसकी जानकारी पुलिस को पहले दी जा चुकी थी। इसके लिए पुलिस से लिखित अनुमति ली गई थी। उसके बाद ही यात्रा निकाली गई थी। लेकिन पुलिस ने जानबूझकर यात्रा को रोका है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय