उप्र में प्रेमिका की हत्या के बाद शव टुकड़ों में काटकर जलाया, नीले बक्से में अवशेष ठिकाने लगाते समय तीन लाेग हिरासत में

On
अर्चना सिंह Picture



झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में एक नीले बक्से से उठती दुर्गंध और टपकते पानी को लेकर हुए संदेह के चलते लोडिंग चालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बक्से को खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए।बक्से में महिला के शव के टुकड़े कर उसे आग में जलाने के बाद लाश की राख व कुछ अवशेषों को ठिकाने लगाने ले जाया जा रहा था। लाश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लोडिंग चालक की निशानदेही पर सीपरी बाजार के ब्रम्हनगर कॉलोनी पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात कर डाली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। महिला के पूर्व पति की तहरीर पर मुकदमे की तैयारी है।

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ब्रम्ह नगर कॉलोनी से देर रात एक व्यक्ति ने एक लोडिंग चालक को एक नीला बॉक्स मिनर्वा चौराहे पर छोड़ने के लिए बुक किया। लोडिंग चालक ने बताया कि बॉक्स को लोडिंग में रखकर वह व्यक्ति पीछे पीछे चलने लगा। अचानक वह व्यक्ति गायब हो गया। यह देख लोडिंग चालक को संदेह हुआ। मिनर्वा चौराहा पहुंचकर उसने बॉक्स देखा। उससे पानी टपक रहा था और दुर्गंध आ रही थी। लोडिंग चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने उसे यह नीले रंग का बक्सा मिनर्वा चौराहे पर छोड़ने के लिए ब्रम्ह नगर से बुक किया और वह रास्ते से वह गायब हो गया।

इस सूचना पर नवाबाद थाना और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही बक्सा खोला तो पुलिस के होश उड़ गए। उस बक्से के अंदर एक महिला की लाश के कुछ टुकड़े बचे थे, बाकी जली हुई लाश की राख रखी थी। टैक्सी चालक से पूछताछ करने के बाद सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सीपरी बाजार थाना पुलिस में बक्सा और लाश को कब्जे में ले लिया। टैक्सी चालक की निशानदेही पर पुलिस ब्रम्हनगर जा पहुंची। वहां पर गीता नाम की महिला ने जानकारी दी कि मृतक महिला का नाम प्रीति है। वह रिटायर्ड रेल कर्मी बृजभान के साथ किराए के मकान में रह रही थी। नन्दन पुरा निवासी रिटायर्ड रेल कर्मी बृजभान की यह तीसरी पत्नी के रूप में रहती थी जबकि गीता उसकी दूसरी पत्नी है। बताया जा रहा है कि प्रीति ब्रजभान पर पैसे देने के लिए दबाव बना रही थी। इसलिये उसने उसकी हत्या कर दी। महिला की हत्या करीब एक सप्ताह पूर्व कर दी गई थी। हत्यारोपित घर के अंदर ही मृतक महिला के शरीर को काट काट कर आग से जलाकर राख बनाता रहा। उसके शव के अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए देर रात नीले बक्से में रखकर उसने लोडिंग चालक को बुलाया।

एसपी सिटी ने बताया जांच चल रही

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की कर रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये हैं। किराए के कमरे का भी निरीक्षण किया गया है। प्रथम दृष्टया सारे साक्ष्य व परिस्थितियां महिला की हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। मृतका के पूर्व पति के द्वारा तहरीर दी जा रही है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस की 3 टीमें गठित कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज सात समस्याएं आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक समस्या का तत्काल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

मुज़फ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी के पुत्र पर हमला, नही हुई FIR, धरने पर VHP कार्यकर्ता, थाना प्रभारी हटाने की मांग

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी के पुत्र पर हमला, नही हुई FIR, धरने पर VHP कार्यकर्ता, थाना प्रभारी हटाने की मांग

प्रयागराज मेले में शंकराचार्य पर धक्का-मुक्की के विरोध में युवा नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की

सहारनपुर। प्रयागराज मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की घटना के विरोध में युवा एकता समिति...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
प्रयागराज मेले में शंकराचार्य पर धक्का-मुक्की के विरोध में युवा नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की

शामली में जलभराव दूर करने नाला निर्माण का निरीक्षण, ठेकेदार को कड़ी फटकार

शामली। नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने एवं सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों...
शामली 
शामली में जलभराव दूर करने नाला निर्माण का निरीक्षण, ठेकेदार को कड़ी फटकार

सहारनपुर: ओवरलोड रेत और बजरी से भरे दो डम्पर थाने की टीम ने किए सीज

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस, एसडीएम सदर व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड रेत व बजरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ओवरलोड रेत और बजरी से भरे दो डम्पर थाने की टीम ने किए सीज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज सात समस्याएं आई। नगरायुक्त शिपू गिरि ने एक समस्या का तत्काल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नगर निगम जनसुनवाई: नगरायुक्त ने समस्याओं का किया निस्तारण

प्रयागराज मेले में शंकराचार्य पर धक्का-मुक्की के विरोध में युवा नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की

सहारनपुर। प्रयागराज मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की घटना के विरोध में युवा एकता समिति...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
प्रयागराज मेले में शंकराचार्य पर धक्का-मुक्की के विरोध में युवा नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू की

सहारनपुर: ओवरलोड रेत और बजरी से भरे दो डम्पर थाने की टीम ने किए सीज

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस, एसडीएम सदर व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड रेत व बजरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ओवरलोड रेत और बजरी से भरे दो डम्पर थाने की टीम ने किए सीज

सहारनपुर: लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बरामद 17,900 रुपए और मोटरसाइकिल

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 17900...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बरामद 17,900 रुपए और मोटरसाइकिल